अनूपपुर में भगवान के दरबार तक पहुंची टैक्स वसूली की कार्रवाई । Anuppur । Bsp24news
अनूपपुर जिले के बरगवां-अमलाई नगर परिषद क्षेत्र में मंदिरों को टैक्स नोटिस दिए जाने का मामला चर्चा में है। एक तरफ नगर परिषद द्वारा मंदिरों से टैक्स वसूली की कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग टूटी सड़कों, अंधेरी राहों और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर परेशान हैं। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और मंदिर पुजारियों ने अपनी बात रखी।
नोट:
इस मामले में अभी नगर परिषद बरगवां-अमलाई का पक्ष आना बाकी है। हमारे द्वारा नगर परिषद का पक्ष जानने के लिए बात करने का प्रयास किया गया, किंतु संपर्क नहीं हो पाया। परिषद का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#अनूपपुर
#बरगवांअमलाई
#भगवानकोटैक्स
#bsp24news
#Anuppurnews