चंदौली: महिला लेखपाल पर ग्रामीण को धमकाने व अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, वीडियो वायरल; कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीड़ित ने की शिकायत
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से महिला लेखपाल रंजना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो में महिला लेखपाल एक ग्रामीण को कथित तौर पर धमकाते हुए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रही हैं।
इस मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीण सुग्रीव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद गांव में चकरोड और नवीन परती भूमि पर हुए अतिक्रमण की शिकायत से जुड़ा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर, आरोपों का सामना कर रही महिला लेखपाल ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का दावा किया है। फिलहाल, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच की बात कही जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2026