कुंडा: मानिकपुर इलाके के एक गांव की नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत के बाद जांच शुरू
मानिकपुर इलाके के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर सोमवार शाम 6 बजे मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।