Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
raj748533
मानवता सबसे बड़ा धर्म: पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के बी पंडित ने ओम् आयुर्वेदा पहुंचकर जताया आभार
Safidon, Jind
| Aug 5, 2026
MORE NEWS
दिवंगत विक्रम के परिवार को 15 लाख की मदद करके सभी ने निभाया मानवता धर्म सफीदों विधायक रामकुमार गौतम
Safidon, Jind | Aug 6, 2026
बड़ी खबर: सफीदों DSP गौरव शर्मा ने प्रैस वार्ता में किए अहम खुलासे
Safidon, Jind | Aug 5, 2026
विधायक रामकुमार गौतम ने 14 पेयजल टैंकर किए ग्राम पंचायतों को समर्पित, बार एसोसिएशन में नई लिफ्ट का किया लोकार्पण सफीदों, 4 अगस्त सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार गौतम ने मंगलवार को जनहित और विकास कार्यों को नई गति देते हुए ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में दो महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने गांव रामपुरा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार 14 पेयजल टैंकरों को 13 ग्राम पंचायतों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने बार एसोसिएशन, सफीदों में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई लिफ्ट का लोकार्पण किया। रामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि क्षेत्र के विकास, ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याण से जुड़े कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे, ताकि सफीदों विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की बेहतर व्यवस्था प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पेयजल टैंकरों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर गांवों में पेयजल आपूर्ति अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी कार्यक्रम के दौरान धड़ौली, गंगोली, हाट, बनिया खेड़ा, सिवानामाल, ढाढरथ, भंभेवा, लुदाना, भाग खेड़ा, मालसरी खेड़ा, एंचरा कलां, एंचरा खुर्द तथा सरफाबाद ग्राम पंचायतों को कुल 14 पेयजल टैंकर सौंपे गए। इनमें गंगोली ग्राम पंचायत को दो तथा शेष प्रत्येक पंचायत को एक-एक टैंकर प्रदान किया गया। विधायक ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार ही क्षेत्र के समग्र विकास का आधार है और भविष्य में भी ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक राम कुमार गौतम ने गांव में पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधा रोपण भी किया। इसके उपरांत विधायक रामकुमार गौतम बार एसोसिएशन, सफीदों पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई लिफ्ट का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता एडवोकेट रजत गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में विधायक रामकुमार गौतम ने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के दौरान सफीदों के अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए सहयोग एवं समर्थन के लिए सभी अधिवक्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी है और उनकी सुविधाओं का विस्तार भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक को विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में बार लाइब्रेरी एवं भवन के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 26 लाख रुपये उपलब्ध कराने की प्रमुख मांग रखी गई। विधायक रामकुमार गौतम ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Safidon, Jind | Aug 5, 2026
दिवंगत पत्रकार विक्रम के परिवार को हरियाणा पत्रकार संघ ने सौंपी 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सफीदों, 4 अगस्त। हरियाणा पत्रकार संघ के बैनर तले मंगलवार को सफीदों में दिवंगत पत्रकार विक्रम की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं सहायता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत पत्रकार के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम उपस्थित रहे। उनके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के.बी. पंडित, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दिवंगत पत्रकार विक्रम की धर्मपत्नी का उपचार कर रहे ओम् आयुर्वेदा के आचार्य विकास मलिक भी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने पर पत्रकारों ने उनका आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके परिवारों की सहायता के लिए सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम का राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं तथा उनका नेहरू की नीतियों से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को कमजोर करने के उद्देश्य से कुछ देश विरोधी तत्व दिल्ली में एकत्र हुए और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के.बी. पंडित ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन अब तक हरियाणा के पत्रकारों और उनके परिवारों को 2 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार परिवार पर संकट आने पर संगठन तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष पत्रकार हित में कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करना, पत्रकार पेंशन को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करना, डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी एक्रीडेशन प्रदान करना तथा पेंशन के लिए पांच वर्ष के एक्रीडेशन की अनिवार्यता समाप्त करना प्रमुख रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा पत्रकार संघ की ओर से दिवंगत पत्रकार विक्रम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर हरियाणा पत्रकार संघ, जींद के जिला प्रधान विजेंद्र कुमार ने सफीदों इकाई के प्रधान विकास रोहिल्ला एवं उनकी पूरी टीम का कार्यक्रम के सफल आयोजन में निभाई गई सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमित समय में जिस समर्पण, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पत्रकार संघ आगे भी जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। किसी भी पत्रकार या उसके परिवार पर संकट की घड़ी आने पर संगठन हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।
Safidon, Jind | Aug 4, 2026
मानवता सबसे बड़ा धर्म: पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के बी पंडित ने ओम् आयुर्वेदा पहुंचकर जताया आभार - Safidon News