Public App Logo
Profile Picture

Time News 98

@ raj748533
81Followers
0Following
हिसार में खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच
हिसार में आचार्य विकास कुमार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
सफीदों के जयपुर गांव में 200 व400 मीटर रैस में प्रथम स्थान गांव में हुआ सम्मान समारोह
ओम् आयुर्वेदा का सहयोग कोच की मेहनत खिलाड़ी की लगन ने दिलाया गोल्ड मेडल
1.25 लाख की कैसे हुई ठगी सफीदों सुनिए बैंक कैशियर की जुबानी
Safidon सिंघाना वायरल ऑडियो मामले में सत्यवान भारद्वाज ने रखा अपना पक्ष
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव मुआना में हुआ सेवा सेतु कैंप का आयोजन

लगभग 200 ग्रामीणों ने शिविर में ली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी 

 सफीदों, 3 अक्टूबर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन द्वारा सफीदों उपमंडल के गांव मुआना में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया । इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की  बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने की आवशक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक बिना किसी बाधा के पहुंचाना है। 
       शिविर के दौरान 19 विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस सेवा सेतु शिविर में लगभग 200 ग्रामीणों ने योजनाओं कि जानकारी ली। संबंधित विभागों द्वारा पात्रता की जांच करने के उपरांत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। शिविर में आये नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 
       बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि नागरिक को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर कि जाए ताकि पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
 इस मोके पर अजय राणा, मुआना मंडल अध्यक्ष कृष्ण खातला, सतेंद्र राणा, युआ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, सरपंच श्याम लाल तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सफीदों के गांव रिटौली में गीत गाकर मनाईं गोल्ड मेडल की खुशी
सफीदों के गांव रिटौली की बेटी कीर्ति शर्मा ने जीता देश का पहला गोल्ड मेडल
सफीदों दादी सती रानी पर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फल व छायादार पौधे लगाए गए
बालाजी हॉस्पिटल की नई लोकेशन 📍यहां से सिर्फ 300 मीटर आगे!” नहर पुल क्रॉस करें → सिटी पार्क के सामने → हाट मोड़, जींद रोड
BALAJI HOSPITAL, SAFIDON
गांव रिटौली के डेरा हथनौर की जिम्मेदारी महंत विशम्बर भारतीय को सौंपी, गांव वासियों ने जताई सहमति
सफीदों मार्केट कमेटी की अहम बैठक! किसानों की समस्याओं पर क्या बोले चेयरमैन चंद्र सिंह सैनी |
सफीदों बैंक में जमा करवाने आई लड़की को ठग ने लगाईं 1.25 लाख रुपए की चपत
सफीदों में 3 लाख पचास हजार रुपए वाली मशीन अब मात्र 1% में करेंगी वहीं काम
सफीदों में आंखों के आप
सफीदों सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे एसडीएम
सफीदों के एसडीएम कार्यालय में हर समस्या के समाधान के लिए कैम्प लगा हुआ है सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी पहुंचे
पिल्लूखेड़ा में गूंजा राम नाम, स्वामी सतनाम गिरि जी महाराज के सानिध्य में नगर कीर्तन व प्रभात फेरी का शुभारंभ
सफीदों के गांव हाट मामले में ट्रेक्टरों पर पहुंचे बिजली कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए
*खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना होती है मजबूत : कर्मवीर सैनी*

*-घिमाना के कुश्ती दंगल में राज्य सूचना आयुक्त ने विजेता पहलवान को दिए 51 हजार रुपये, एशियाई खेल या ओलंपिक में पदक जीतने वाले क्षेत्र के खिलाड़ी को एक लाख रुपये देने की घोषणा*

जींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। वे रविवार शाम गांव घिमाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कर्मवीर सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके जन्मदिवस पर कुश्ती दंगल का आयोजन युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह दंगल ग्रामीण खेल संस्कृति और युवा शक्ति का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान देश और दुनिया में खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में बनी है। प्रदेश के गांवों से निकले खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं, पुरस्कार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खेल नर्सरियों और आधुनिक खेल सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के विकास और रोजगार से खेलों को जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
दंगल के दौरान कर्मवीर सैनी ने लड़कों की कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दीपक हुड्डा को 51 हजार रुपये का पहला इनाम अपनी नेक कमाई से देकर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि जुलाना विधानसभा सभा क्षेत्र का कोई भी खिलाड़ी एशियाई खेलों या ओलंपिक में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करता है तो वह उसे अपनी ओर से एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेंगे।
दंगल के परिणामों में लड़कों की कुश्ती में दीपक हुड्डा प्रथम, विशाल कालीरमन द्वितीय और अमन तृतीय रहे। लड़कियों की कुश्ती में साड़ीका प्रथम, स्थानीय पहलवान द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। सरपंच संदीप ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति जागृति पैदा करने और नशा की प्रवृत्ति को छुड़वाने के उद्देश्य से किया गया है इससे छह महीने पहले भी उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाई थ।  जिसके परिणाम स्वरुप 70 युवा कबड्डी खेलने लगे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, संदीप सरपंच, पूर्व सरपंच शमशेर, बलवंत कालीरमन, राम मेहर कालीरमन, रामचंद्र खोखर, राजेश खोखर, सुभाष खोखर, रामनिवास सैनी, बलवान सैनी सहित अनेक ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

---
सफीदों मार्किट कमेटी सचिव मनोज पाराशर रखेंगे तीसरी आंख से नज़र अनाज मंडी गेट पर 8 सीसीटीवी कैमरे
बड़ी खबर सफीदों हाट वकील मारपीट मामले में
सफीदों दंगल में आंखों से अंधे पहलवान ने लड़ी कुश्ती
सफीदों एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हाट मामले में