सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के रिरुआ गांव में घात लगाकर बैठे दबंगों ने मां-बेटे के साथ की जमकर मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज
जलालपुर थाना क्षेत्र के रिरुआ गांव में दबंगों ने खेत से घर लौट रहे मां बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।