गिद्धौर: गिद्धौर बना चतरा का "मॉडल सोलर गांव", स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम
जिले में स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्राम गिद्धौर को "मॉडल सोलर गांव" के रूप में चयनित किया है। समाहरणालय में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा दस गांवों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया। चयन प्रक्रिया में जोरी कल