ढीमरखेड़ा: भूत-प्रेत की अफवाह से फसल कटाई ठप, अंतर्वेद गनियारी के किसान ने प्रशासन से गुहार लगाई
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भूत-प्रेत की अफवाह के कारण एक किसान की पकी हुई गेहूं की फसल की कटाई रुक गई है। अंतर्वेद गनियारी निवासी किसान चक्रेश मिश्रा ने एसडीएम को लिखित आवेदन देकर बताया कि कुछ हार्वेस्टर संचालक और एजेंट खेत में भूत-प्रेत के साए की झूठी खबर फैला रहे हैं।