कैराना: कांधला के सलेमपुर मार्ग पर युवक ने मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत की
Kairana, Shamli | Oct 20, 2026 कांधला के सलेमपुर मार्ग पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम शारिक बताया जा रहा है, जिसने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई, जिसमें उसके सिर में चोट पहुंची। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।