Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

MORE NEWS

आज चंबा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमोरी की अगुवाई में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला उपायुक्त चंबा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

आज चंबा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमोरी की अगुवाई में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला उपायुक्त चंबा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

Chamba, Chamba | Jun 2, 2026

आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने चंबा में प्रेस वार्ता कर पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों को बधाई  दी और सुरजीत भरमौरी बोले सबसे ज्यादा प्रत्याशी जिला में कांग्रेस के जीते हैं

आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने चंबा में प्रेस वार्ता कर पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों को बधाई दी और सुरजीत भरमौरी बोले सबसे ज्यादा प्रत्याशी जिला में कांग्रेस के जीते हैं

Chamba, Chamba | Jun 2, 2026

पांगी घाटी में एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अनिवार्य, 31 मई 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

भारत सरकार के निर्देशों के तहत केवल डीएसी-आधार प्रमाणीकरण के आधार पर होगी ई-केवाईसी, पांगी के विभिन्न केंद्रों पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चम्बा /पांगी 02 जून 26
पांगी घाटी के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, मंडी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
जारी पत्र के अनुसार भविष्य में एलपीजी सिलेंडरों का वितरण केवल डीएसी-आधार प्रमाणीकरण (DAC-Aadhaar Authentication) के आधार पर ही किया जाएगा तथा बायोमेट्रिक आधार पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
पांगी घाटी को दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र होने के कारण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया होलसेल यूनिट स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत ई-केवाईसी 31 मई 2026 तक सुनिश्चित करें।
निर्धारित केंद्रों में धरवास, किलाड़, साच, पुथरी और अन्य संबंधित पंचायतों के उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। विभाग ने सभी इंचार्ज एवं सहायक इंचार्ज को समयबद्ध ढंग से इस अभियान का संचालन करने तथा व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने स्थानीय मीडिया और समाचार माध्यमों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों तक यह सूचना पहुंचाई जाए ताकि कोई भी उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया से वंचित न रहे।

पांगी घाटी में एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अनिवार्य, 31 मई 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भारत सरकार के निर्देशों के तहत केवल डीएसी-आधार प्रमाणीकरण के आधार पर होगी ई-केवाईसी, पांगी के विभिन्न केंद्रों पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा /पांगी 02 जून 26 पांगी घाटी के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, मंडी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार भविष्य में एलपीजी सिलेंडरों का वितरण केवल डीएसी-आधार प्रमाणीकरण (DAC-Aadhaar Authentication) के आधार पर ही किया जाएगा तथा बायोमेट्रिक आधार पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। पांगी घाटी को दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र होने के कारण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया होलसेल यूनिट स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत ई-केवाईसी 31 मई 2026 तक सुनिश्चित करें। निर्धारित केंद्रों में धरवास, किलाड़, साच, पुथरी और अन्य संबंधित पंचायतों के उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। विभाग ने सभी इंचार्ज एवं सहायक इंचार्ज को समयबद्ध ढंग से इस अभियान का संचालन करने तथा व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्थानीय मीडिया और समाचार माध्यमों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों तक यह सूचना पहुंचाई जाए ताकि कोई भी उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया से वंचित न रहे।

Chamba, Chamba | Jun 2, 2026

- Chamba News