डिंडौरी: गोयरा गांव में बैगा सामाजिक सुधार संगठन की सामाजिक बैठक आयोजित, कई अहम फैसले लिए गए
डिंडौरी जिले के गोयरा गांव में सामाजिक सुधार संगठन की सामाजिक बैठक शनिवार सुबह 10:00 आयोजित की गई जहां समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने शराब बंदी को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अहम फैसले लिए गए। दरअसल सामाजिक सुधार संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ जनों ने दशगात्र और विवाह जैसी सामाजिक आयोजन में सहयोग राशि को मजबूत बनाने एवं शराबबंदी को लेकर फैसले लिए गए ।