सिराथू: इंस्टाग्राम पर एक युवक ने जहर खाने का मजाक किया, पुलिस ने युवक को ढूंढकर कोखराज थाने में दी सख्त हिदायत
कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले सतीश राजपूत नाम के एक युवक ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था वीडियो में जहर खाने के बारे में बताया गया था पुलिस वीडियो को देखा तो हाथ पांव फूल गए साइबर सेल के माध्यम से ईद का पता ट्रेस करते हुए युवक को पकड़ा कोखराज थाना लाकर सतीश के पिता रामचंद्र के सुपुर्द किया युवक को सख्ती के साथ सख्त हिदायत दी गई है।