सिराथू: सिराथू रावण मैदान के पास से पुलिस ने डीपी एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा के वार्ड नंबर 9 रावण मैदान के पास से सोमवार को पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया वारंटी अभियुक्त का नाम फूल चंद्र है जो डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त है। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने थाने लाकर लिखा पढ़ी कर माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।