सिराथू: कोखराज पंचायत भवन के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज पंचायत भवन के पास सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति सत्यम पुत्र रंगबाज कोखराज गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 302,2 तथा 317 ,2 दर्ज करते हुए लिखा पढ़ी कर अभियुक्त का न्यायालय चालान कर दिया है।