सिराथू: कुरामुरीदन गांव में खेत किनारे जलाई गई पत्तियों की चिंगारी से लगी आग से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सिराथू तहसील क्षेत्र के कुरामुरीदन गांव में सोमवार दोपहर एक खेत में आग लग गई।गेहूं की तैयार फसल में आग लगने से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।लोगों ने बताया कि खेत के पास महुआ गिरने के लिए पत्तियों को जलाया गया था। पत्तियों से निकली चिंगारी खेत में पहुंची और आग लग गई।यह खेत निहाल उद्दीन रुकून, नूर और जफर उद्दीन का था।लेखपाल भी मौके पर पहुंचे थे।