सिराथू: कोखराज थाना इलाके से पुलिस ने परिवहन और खनन विभाग के साथ मिलकर 13 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा
जिला अधिकारी मधुसूदन और पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान क्रम में मंगलवार को कोखराज पुलिस परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।खनन और परिवहन विभाग में भी विभागीय कार्रवाई की है। बताया कि पासर गैंग के लोगों पर निगाहें हैं।