Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

नीमच नगर: नीट परीक्षा धांधली के विरोध में नीमच में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Neemuch Nagar, Neemuch | May 18, 2026

MORE NEWS

नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा #latestnews

नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा #latestnews

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 28, 2026

नीमच की गोल्डक्रिस्ट फैक्ट्री में कर्मचारी की अचानक मौत, काम पर जाने की तैयारी के दौरान बिगड़ी तबीयत

नीमच की गोल्डक्रिस्ट फैक्ट्री में कर्मचारी की अचानक मौत, काम पर जाने की तैयारी के दौरान बिगड़ी तबीयत

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 27, 2026

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रंगों से देशभक्ति,पौधों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नीमच, 27 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आरटीसी परिसर के बच्चों के साथ-साथ नीमच जिले के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से साहस, देशभक्ति, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान पर धानशिका (कक्षा 4, के.वी. स्कूल नीमच), दिव्यांश हरित (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं जयाज पंत (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) रहे। द्वितीय स्थान रुहान (कक्षा 4, के.वी. क्रमांक-1 नीमच), फाल्गुनी विशुआ (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं निदा (कक्षा 12, संदीपनी शासकीय विद्यालय) ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान प्रानवी हाड़ा (कक्षा 4, के.वी.एस. क्रमांक-1), अनुष्का कनोवर (कक्षा 8, लिटिल फ्लॉवर स्कूल) एवं गीत नाथवानी (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) को मिला। संतोषजनक प्रदर्शन के लिए वैष्णवी जैन (कक्षा 11, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच) को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आरसीडब्ल्यूए, आरटीसी नीमच की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह ने सभी परिवारजनों को सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत "हरित भारत" की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आरटीसी परिसर में सैकड़ों पौधों का रोपण भी किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं परिवारजनों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में श्रीमती ऋतु यादव, श्रीमती कर्मजीत, श्रीमती पिंकी, श्रीमती वर्षा सहित आरसीडब्ल्यूए के समस्त पदाधिकारी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रभावी संदेश दिया।
Jansampark Madhya Pradesh
#CRPFNeemuch
#Neemuch

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रंगों से देशभक्ति,पौधों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नीमच, 27 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीसी परिसर के बच्चों के साथ-साथ नीमच जिले के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से साहस, देशभक्ति, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान पर धानशिका (कक्षा 4, के.वी. स्कूल नीमच), दिव्यांश हरित (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं जयाज पंत (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) रहे। द्वितीय स्थान रुहान (कक्षा 4, के.वी. क्रमांक-1 नीमच), फाल्गुनी विशुआ (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं निदा (कक्षा 12, संदीपनी शासकीय विद्यालय) ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान प्रानवी हाड़ा (कक्षा 4, के.वी.एस. क्रमांक-1), अनुष्का कनोवर (कक्षा 8, लिटिल फ्लॉवर स्कूल) एवं गीत नाथवानी (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) को मिला। संतोषजनक प्रदर्शन के लिए वैष्णवी जैन (कक्षा 11, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच) को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरसीडब्ल्यूए, आरटीसी नीमच की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह ने सभी परिवारजनों को सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत "हरित भारत" की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आरटीसी परिसर में सैकड़ों पौधों का रोपण भी किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं परिवारजनों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में श्रीमती ऋतु यादव, श्रीमती कर्मजीत, श्रीमती पिंकी, श्रीमती वर्षा सहित आरसीडब्ल्यूए के समस्त पदाधिकारी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रभावी संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh #CRPFNeemuch #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 88वां स्थापना दिवस

नीमच, 27 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस उसकी जन्मस्थली नीमच स्थित ग्रुप केंद्र में उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वर्ष 1939 में तत्कालीन क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के रूप में नीमच से प्रारंभ हुई सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे सशक्त एवं विश्वसनीय सुरक्षा बलों में अग्रणी है। समारोह का आयोजन श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, मध्य प्रदेश सेक्टर मुख्यालय, भोपाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बल के महानिदेशक की ओर से महानिरीक्षक श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य द्वारा शौर्य स्थल में अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए गए पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रुप केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक 8,888 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ, नीमच की 88 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
इस अवसर पर संयुक्त अस्पताल, सीआरपीएफ, नीमच द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सीआरपीएफ कार्मिकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान के तहत सीआरपीएफ की गौरवगाथा से जुड़े विषयों पर चित्रकला, लघु वीडियो एवं क्विज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नीमच के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इन प्रविष्टियों को MyGov पोर्टल पर भी अपलोड किया गया।

समारोह में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनुपम शर्मा, उप महानिरीक्षक (सीटीसी) सीआरपीएफ नीमच, श्री प्रमोद कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक (आरटीसी) सीआरपीएफ नीमच सहित रेंज कार्यालय, ग्रुप केंद्र, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन एवं चतुर्थ सिग्नल बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

दिनभर आयोजित कार्यक्रमों के समापन पर ग्रुप केंद्र परिसर के सभी मेसों में पारंपरिक 'बड़ा खाना' आयोजित किया गया। अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में अधिकारियों, जवानों, उनके परिवारजनों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस प्रकार सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत सफल, गरिमामय एवं यादगार रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
#CRPFNeemuch
#Neemuch

सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 88वां स्थापना दिवस नीमच, 27 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस उसकी जन्मस्थली नीमच स्थित ग्रुप केंद्र में उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वर्ष 1939 में तत्कालीन क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के रूप में नीमच से प्रारंभ हुई सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे सशक्त एवं विश्वसनीय सुरक्षा बलों में अग्रणी है। समारोह का आयोजन श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, मध्य प्रदेश सेक्टर मुख्यालय, भोपाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बल के महानिदेशक की ओर से महानिरीक्षक श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य द्वारा शौर्य स्थल में अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए गए पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रुप केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक 8,888 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ, नीमच की 88 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर संयुक्त अस्पताल, सीआरपीएफ, नीमच द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सीआरपीएफ कार्मिकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान के तहत सीआरपीएफ की गौरवगाथा से जुड़े विषयों पर चित्रकला, लघु वीडियो एवं क्विज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नीमच के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इन प्रविष्टियों को MyGov पोर्टल पर भी अपलोड किया गया। समारोह में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनुपम शर्मा, उप महानिरीक्षक (सीटीसी) सीआरपीएफ नीमच, श्री प्रमोद कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक (आरटीसी) सीआरपीएफ नीमच सहित रेंज कार्यालय, ग्रुप केंद्र, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन एवं चतुर्थ सिग्नल बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों के समापन पर ग्रुप केंद्र परिसर के सभी मेसों में पारंपरिक 'बड़ा खाना' आयोजित किया गया। अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में अधिकारियों, जवानों, उनके परिवारजनों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस प्रकार सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत सफल, गरिमामय एवं यादगार रहा। Jansampark Madhya Pradesh #CRPFNeemuch #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट और जागरूकता कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेश

नीमच, 27 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत जिला पुलिस नीमच द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अभियान के तहत "खेलों से जुड़ो, नशे को छोड़ो" थीम पर दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को ए. यूनियन एवं अहीर क्राउन फुटबॉल क्लब, यंग स्टार फुटबॉल क्लब एवं नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब एवं सिटी स्पोर्ट्स तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब एवं सिटी यूनियन फुटबॉल क्लब के मध्य मुकाबले खेले गए। इनमें ए. यूनियन, नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जावद उप जेल में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हर्ष राठौर एवं थाना प्रभारी जावद द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरुद्ध बंदियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। थाना जीरन में अस्पताल चौराहा, थाना मनासा में रामपुरा रोड, थाना जावद अंतर्गत ग्राम मोरवन, थाना नीमच सिटी में रावतखेड़ा रोड, थाना रामपुरा में मैडम क्यूरी हाई स्कूल तथा थाना सिंगोली अंतर्गत ग्राम झांतला में ग्राम चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
@mohdeptmp
@spneemuch
#Neemuch

पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट और जागरूकता कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेश नीमच, 27 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत जिला पुलिस नीमच द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के तहत "खेलों से जुड़ो, नशे को छोड़ो" थीम पर दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को ए. यूनियन एवं अहीर क्राउन फुटबॉल क्लब, यंग स्टार फुटबॉल क्लब एवं नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब एवं सिटी स्पोर्ट्स तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब एवं सिटी यूनियन फुटबॉल क्लब के मध्य मुकाबले खेले गए। इनमें ए. यूनियन, नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे। इसी क्रम में जावद उप जेल में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हर्ष राठौर एवं थाना प्रभारी जावद द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरुद्ध बंदियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। थाना जीरन में अस्पताल चौराहा, थाना मनासा में रामपुरा रोड, थाना जावद अंतर्गत ग्राम मोरवन, थाना नीमच सिटी में रावतखेड़ा रोड, थाना रामपुरा में मैडम क्यूरी हाई स्कूल तथा थाना सिंगोली अंतर्गत ग्राम झांतला में ग्राम चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। Jansampark Madhya Pradesh @mohdeptmp @spneemuch #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026