कैसरगंज: दर-दर भटकता रहा गरीब बुजुर्ग, नहीं मिला न्याय, लापता किशोरी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट हुआ सख्त
जरवलरोड थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल नहीं करने पर न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को तीन नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने एसपी को तीन सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है।