दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब धार्मिक जगत से भी समर्थन मिलने लगा है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी और इसे किसी एक संगठन या व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनता का आंदोलन बताया।
मीडिया से बातचीत के दौरान शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं और जनता की आवाज़ है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहना चाहिए। शंकराचार्य के अनुसार बड़ी संख्या में लोग अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए एकजुट हुए हैं और आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। उनके इस बयान के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं और तेज़ हो गई हैं।
अब देखना होगा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांगों पर क्या फैसला लेती है और इस बढ़ते जनसमर्थन का आगे क्या असर पड़ता है।
#korba#chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #public #protest
Korba, Korba | Jul 25, 2026