कसिया: सेवरही पुलिस ने चोरी की डीसी (ट्रॉली) के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सेवरही पुलिस ने चोरी की डीसी गन्ना ढ़ोने वाली ट्राली के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने पुलिस टीम के साथ चोरी की डीसी (ट्राली) के साथ एक अभियुक्त संदीप जायसवाल पुत्र चन्द्र किशोर निवासी दुदही कस्बा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।