कसिया: लतवा बाजार में फोरलेन पर दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस को रोक कर स्टाफ के साथ दबंगों ने की मारपीट
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में कुछ युवकों ने दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस के स्टाफ को लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर लोग अराजकतत्वों की गुंडई बता रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त बस में यहां का कोई युवक दिल्ली से आ रहा था। जिसकी बस स्टाफ के साथ सीट को लेकर बहस हो गयी थी। उसी को लेकर बस स्टाफ की पिटाई की गई।