कसिया: सेवरही पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सेवरही थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त शाहिद राजा पुत्र भोला निवासी सुमही मोहन सिंह जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।