कसिया: गौरी श्रीराम से 07 अगस्त को लापता हुआ किशोर अनहोनी की आशंका से परेशान है परिजन, पुलिस से लगाई गुहार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरी श्रीराम के टोला लालगंज से गांव के चौराहे पर स्थित दुकान के लिए निकला 11 वर्षीय किशोर कैरून गुप्ता लापता है। किशोर की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान है। लापता किशोर कैरून गुप्ता के पिता तूफानी गुप्ता ने विशुनपुरा पुलिस को लिखित सूचना देकर किशोर का पता लगाने की गुहार लगाई है।