कसिया: पटहेरवा पुलिस ने फाजिलनगर से 2 बच्चों के साथ लापता हुई महिला को गोरखपुर जीआरपी के पास से किया बरामद
फाजिलनगर से दो बच्चों के साथ लापता महिला को पटहेरवा पुलिस ने जीआरपी गोरखपुर के पास से बरामद किया है। उक्त महिला बीते 01 अगस्त को अपने घर के सामने टहलने के दौरान गायब हुई। महिला के गायब होने के बाद महिला के पति ने अज्ञात नम्बर से मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत की थी। पुलिस ने महिला व उसके दोनों बच्चों को बरामद कर लिया है।