कसिया: सुमही बुजुर्ग में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए विधायक ने की भूमि पूजन, 4 दर्जन गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
फाजिलनगर विधानसभा के सुमही बुजुर्ग गांव में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का कार्य का विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भूमि पूजन के बाद शुरू हो गया। फाजिलनगर के इस क्षेत्र के लगभग 04 दर्जन गांव के लोगों के लिए बिजली एक बिकट समस्या बन गयी थी। इस क्षेत्र के लोग काफी दिनों से विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग कर रहे थे।