पटियाली: पटियाली कस्बा स्थित सेंट के.एम. इंटर कॉलेज के तीन मेधावियों ने जिला टॉप टेन में लहराया परचम, विद्यालय में मनाया जश्न
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कासगंज के पटियाली स्थित सेंट के.एम. इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटर के शिवांग गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में रोहित पांडे ने 92.33 प्रतिशत के साथ सातवां और नव्या चौहान ने 91.61 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में जश्न मनाया गया।