कोटद्वार के पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर विधायक और मेयर पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का नतीजा है कि खोह नदी किनारे बनी करोड़ो रुपए की बाढ़ सुरक्षा दीवार ढह गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ नगर निगम और दूसरी तरफ सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई करोड़ों की बाढ़ सुरक्षा दीवार दो दिन की बरसात भी नहीं झेल पाई। वहीं पूर्व मंत्री ने इन सुरक्षा दीवारों की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई है।