धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के मोतीनगर में 12 सितंबर को मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घायलों में आशिक पिता मुस्ताक शाह, अज्जू पिता मुस्ताक शाह, फिरोज पिता मुस्ताक शाह, मुस्ताक पिता कमली शाह और अमीर पिता आशिक शाह, सभी निवासी मोतीनगर सागौर शामिल हैं। सभी घायलों को धार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।