घाटमपुर: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिला की दबकर हुई मौत
सजेती के मेहरअलीपुर गांव में गेहूं लेकर लौट रही शैलजा देवी की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर के असंतुलित होने पर वह नीचे उतरी थीं, तभी ट्रॉली उनके ऊपर गिर गई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया दुर्घटना में शैलजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।