चौपारण: सियरकोनी विद्यालय में 29 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
राज्यकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सियरकोनी में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 29 बच्चे-बच्चियों को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर चौपारण मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की