बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अड़े किसान, स्टेशन परिसर में ही सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले स्थित बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का पूर्व ठहराव बहाल करने की मांग को लेकर किसान संगठन और स्थानीय प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिला।
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान प्रशासन किसानों से स्टेशन के बाहर ही ज्ञापन लेने की बात कह रहा था, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के लखनऊ मंडल अध्यक्ष और किसान कार्यकर्ता स्टेशन परिसर के भीतर जाकर ही ज्ञापन देने पर अड़ गए। किसानों के कड़े रुख को देखते हुए अंततः प्रशासन को झुकना पड़ा और स्टेशन परिसर के अंदर ही किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया गया।
किसान संगठन ने मांग की है कि बघौली स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्रीय यात्रियों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026