भिवानी नगर परिषद में "चिराग तले अंधेरा", EO कार्यालय के भीतर ही बिखरा नजर आया कचरा
हरियाणा के भिवानी नगर परिषद कार्यालय से शहर की सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। शहर में स्वच्छता बनाए रखने का दावा करने वाले नगर परिषद के अपने ही प्रशासनिक भवन में गंदगी का आलम देखने को मिला है।
ताजा मामले में नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) के कार्यालय में ही चारों तरफ कचरा बिखरा हुआ नजर आया। जिस दफ्तर से पूरे भिवानी शहर की साफ-सफाई की रूपरेखा तैयार की जाती है और सफाई व्यवस्था की निगरानी होती है, वहीं की हालत देखकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कार्यालय परिसर के भीतर बिखरे कचरे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों का अपना दफ्तर ही साफ नहीं है, तो पूरे शहर की स्वच्छता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026