लोहरदगा: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की पहल से गुमला रेल परियोजना मंजूर, 561.477 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण शुरू
गुमला जिला, जो आजादी के बाद से अब तक रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ सका था, अब रेल मानचित्र पर आने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना से लोहरदगा को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके लगातार प्रयासों का परिणाम सामने आया है।