आरोन: रिजोदा रोड आरोन में एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी आरोन थाना पुलिस
Aron, Guna | Jun 23, 2024 गुना के आरोन नगर में रिजोदा रोड पर एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरोन में आरोन थाना पुलिस ने मृतक नाबालिक लड़की का शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच के बाद खुलासा हो सकेगा कि नाबालिक लड़की ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।