गोरखपुर: डायरी में करोड़पति बनने का सपना, 3.67 करोड़ की ठगी का आरोप, स्टेशन अधीक्षक पिता-बेटी गिरफ्तार
गोरखपुर - एक डायरी... उसमें लिखा एक सपना... और उस सपने को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपये की कथित ठगी। गोरखपुर में रेलवे के एक स्टेशन अधीक्षक की बेटी ने अपनी डायरी में लिखा था—"मुझे 100 करोड़ रुपये कमाने हैं।" पुलिस का आरोप है कि इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसने लोगों को लोन दिलाने और लोन माफ कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर डाली।