हरिद्वार: हरिद्वार जिले में खुलेंगे 3 उप जिला अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य अतिथि ग्रह डाम कोठी में दी जानकारी
हरिद्वार में तीन नए उप जिला अस्पताल खोले जाएंगे। मंगलवार दोपहर 1 बजे करीब राज्य अतिथि ग्रह डाम कोठी पहुंचे उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि हरिद्वार आबादी के लिहाज से बड़ा जिला है लिहाजा स्वास्थ्य विभाग यहां तीन नए उप जिला अस्पताल बनाने जा रहा है।