हरिद्वार: नगर निगम की टीम ने हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर की छापेमारी, प्लास्टिक केन बेच रहे 19 लोगों के काटे चालान
हरिद्वार नगर निगम की टीम ने मंगलवार को हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर बिक रही प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया और प्लास्टिक बेचने वाले दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्लास्टिक केन बेच रहे 19 लोगों के चालान काटे गए। टीम को देखकर कई लोग मौके से फरार हो गए और उनकी प्लास्टिक को भी जप्त कर लिया गया। MNA वरुण चौधरी ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।