हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने कासमपुर गांव से ₹5000 के इनामी को किया गिरफ्तार, 4 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश
हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने एक 5000 के इनामी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फिरोज है जो NDPS एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था। आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है जिसकी तलाश हरिद्वार के चार थानों की पुलिस कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा 5000 का इनाम रखा गया और पथरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही।