हरिद्वार: कनखल में दिनदहाड़े ज्वैलर्स शॉप में चोरी के मामले में आरोपी का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
कनखल में ज्वैलर्स शॉप में सोमवार हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर CCTV के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे करीब कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। CCTV में ज्वैलर्स शॉप में आता जाता आरोपी दिखाई साफ देखा जा सकता है