बड़ागांव धसान: बुडेरा पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
टीकमगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में थाना बुडेरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया। फरियादी अशोक कुमार यादव निवासी नन्ही टेहरी ने 1/9/26 को थाना बुडेरा मे आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।