खुखुंदू थाना क्षेत्र के पडरी बनमली गांव में रवि शंकर सिंह ने शनिवार की शाम को 6:00 बजे घर के बाहर बने बाथरूम में अपने आप को गोली मार ली। तेज आवाज सुन परिजन पहुंचे तो मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। जहां परिजनों ने खुखुंदू पुलिस को उसकी जानकारी दी ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया और जांच में जुट गयी।