देेेवरिया: देवरिया राजकीय बाल गृह से तीन बच्चे फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
Deoria, Deoria | Oct 18, 2025 देवरिया के राजकीय बाल गृह से एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात करीब डेढ़ बजे तीन बच्चे खिड़की की जाली तोड़कर छत के रास्ते फरार हो गए। जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गोरखपुर CWC द्वारा देवरिया बाल गृह को सौंपे गए थे।यह कोई पहला मामला नहीं है।