बेजुबान पशु पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में लूणकरणसर पुलिस की कार्रवाई, कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर की रही महत्वपूर्ण भूमिका
लूणकरणसर। बेजुबान पशु पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद लूणकरणसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी महावीर बिश्नोई के अनुसार, वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पहचान की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में कुशाल निवासी नागौर, कमलेश निवासी खींवसर नागौर तथा राजू मालिया निवासी लूणकरणसर शामिल हैं। कार्रवाई में कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थानाधिकारी महावीर बिश्नोई ने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
कार्रवाई में एसआई धर्मवीर, कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर, विद्याधर व चालक महावीर शामिल रहे।