Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
image
image
image
image

#पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए कड़े निर्देश 08 से 10 जून तक होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था के दिए निर्देश #सीसीटीवी, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करें: डीएम #बलिया जनपद में आगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का समय रहते निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील व्यवस्था में होने चाहिए। #परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कैमरों की रिकॉर्डिंग व्यवस्था भी सुचारू रहनी चाहिए। इसके अलावा सभी परीक्षा कक्षों में पंखे चालू हालत में हों तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के लिए ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालयों की साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस तैनात रहे तथा चिकित्सकों की टीम भी उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट मशीन, साइबर कैफे एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों वाले प्रतिष्ठानों को परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रखा जाए। इससे परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिलेगी। #जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपस में बैठक कर अपनी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण कर लें। परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे। #dmballia

Sikanderpur, Ballia | Jun 4, 2026

MORE NEWS