सुप्रीम कोर्ट की ओर निकले लोकतंत्र मार्च में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, मताधिकार की रक्षा की उठाई आवाज़
हमीरपुर, 12 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर के अध्यक्ष श्री सुमन भारती शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित विरोध मार्च में भाग लिया। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों तथा मतदाता सूचियों के SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च किया।
इस मार्च के माध्यम से विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर के अध्यक्ष श्री सुमन भारती शर्मा की मौजूदगी ने लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान के मूल्यों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाया। तिरंगा हाथ में लेकर विरोध मार्च में शामिल होना लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के सम्मान के संकल्प का प्रतीक रहा।
कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया, पारदर्शिता और मतदाताओं के विश्वास की रक्षा आवश्यक है।