बांका में दर्दनाक सड़क हादसा! पोस्ट ऑफिस के पास दारोगा सूरज भूषण की मौत | बाइक सवार साथी गंभीर
बांका में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांका टाउन थाना में पदस्थापित दारोगा एसआई सूरज भूषण की पोस्ट ऑफिस के समीप हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने एसआई सूरज भूषण को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और टाउन थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Banka News, Banka Road Accident, Banka SI Suraj Bhushan, Suraj Bhushan Death, Banka Police News, Banka Accident News, Banka Latest News, Banka Town Thana, Bihar Police News, Banka Sadar Hospital, सड़क हादसा बांका, दारोगा की मौत, बांका पुलिस
#BankaNews #Banka #BiharNews #BankaPolice #RoadAccident SurajBhushan BankaLatestNews PoliceNews RoadAccidentNews BankaUpdate
Amarpur, Banka | Sep 3, 2026