18 सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई पर कार्रवाई, हरिहरपुर पुलिस ने सोनपाल लकड़कट्टे को पकड़ा
#हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महामदापुर गांव में 18 सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मामपुर लड़कट्टा निवासी सोनपाल पर पेड़ों को कटवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दिन में करीब चार बजे से पेड़ों की कटाई की जा रही थी।
सूचना मिलने पर हरिहरपुर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सोनपाल लकड़कट्टे को पकड़कर थाने ले आए। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026