प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 05 जून 2026
पूर्वी चंपारण जिला के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं चकिया प्रखंड के महादलित टोला में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
(एक पौधा बेटी के नाम।)
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, पूर्वी चंपारण द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चकिया प्रखंड के चकबरा पंचायत के महादलित टोला में पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बाल विवाह निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं एवं किशोरियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या भेदभाव के विरुद्ध कानून उनके साथ है तथा वे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सहायता सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, विधवा पेंशन योजना एवं बेरोजगारी भत्ता योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
“महिलाओं का सशक्तिकरण और पर्यावरण का संरक्षण, दोनों मिलकर एक सुरक्षित, समृद्ध और जागरूक समाज का निर्माण करते हैं।”
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम,जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार,वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ रितेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar
19 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026