टीकमगढ़: नदीखेरा गांव के पास टैक्सी की टक्कर से बाइक चालक घायल, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ जिले के नदीखेरा गांव के पास सोमवार को एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम नत्थू साहू निवासी घुवारा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से सिमरिया गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में नदीखेरा गांव के पास तेज रफ्तार टैक्सी की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हालत गंभीर बताई गई है।