तोशाम: आदर्श स्कूल की छात्रा अपसाना ने हरियाणा में चौथा स्थान प्राप्त किया, भिवानी जिले की रही टॉपर
Tosham, Bhiwani | May 13, 2025 आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू की छात्रा तथा गाँव इंदीवाली निवासी अपसाना ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में विषय अर्थशास्त्र में 100 अकाउंट में 100 व्यावसायिक में 99 अंग्रेजी में 98 व हिंदी में 96 अंकों सहित कुल 500 अंको में से 493 अंक लेकर राज्य में चौथा व जिले में प्रथम आकर एक नया अफसाना लिखा है।